Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Make your daughters aware of menstruation; it's not something to hide, it's a gift from God

Panchkula News: मासिक धर्म के प्रति बेटियों को जागरूक करें<bha>;</bha> छुपाने की चीज नहीं, भगवान की देन

Fri, 31 Oct 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Make your daughters aware of menstruation; it's not something to hide, it's a gift from God
पंचकूला। मासिक धर्म के प्रति बेटियों को जागरूक करें। मासिक धर्म छुपाने की चीज नहीं, यह भगवान की देन है। इन दिनों विशेष सफाई की जरूरत होती है। कोई दिक्कत आने पर बिना संकोच डॉक्टर से मिलें। गंभीर बीमारी से बनने से अच्छा है समस्या का समय रहते निदान हो जाए। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सेवानिवृत्त शिक्षिका सुनीता नैन ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के समय दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर यह सामान्य होता है। अगर अधिक समस्या हो रही है तो चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य के कई उदाहरण दिए। इस मौके पर सुनीता नैन, देवेंदर बेदी, सुमन लता, प्रीति गुप्ता, अंजू गोयल, मोना चोपड़ा, अल्का सिक्का, अनीता मेहता, नंदीता, मंजू बंसल, सुषमा खन्ना, उषा शर्मा, उषा सिंह वीना कपूर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

पुरुषों को महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत दर्पण ग्रुप की प्रधान शारदा कठपालिया ने कहा कि पुरुषों को महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। आज भी सामाजिक भेदभाव हो रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नमक अधिक खाने से बीपी, चीनी अधिक खाने से मधुमेह हो सकता है। मैदा में किसी प्रकार की कमी नहीं है लेकिन वह पचने में तीन दिन का समय लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होने पर वह पेट में जमा हो जाता है जो अल्सर का रूप ले सकता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सफेद खाद्य वस्तुओं का उपयोग कम से कम करें।

स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता जरूरी
सुमन लता और प्रीति गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए साफ सुथरा रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान पांच दिनों में महिलाओं को और अधिक साफ रहने की जरूरत होती है। हर आठ घंटे के बाद सेनेटरी पैड को अवश्य बदलें। ब्लीडिंग अगर अधिक हो तो ऐसी स्थिति में तीन घंटे बाद पैड बदल लेना चाहिए। इस समय में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें ताकि बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें लापरवाही बरती गई तो महिलाओं का शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed