फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Main accused still absconding, interrogation of notorious criminal Deepak Pandit begins

Panchkula News: मुख्य आरोपी अब भी फरार, कुख्यात बदमाश दीपक पंडित से पूछताछ शुरू

Fri, 11 Jul 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Main accused still absconding, interrogation of notorious criminal Deepak Pandit begins
पंचकूला। अमरावती एन्क्लेव में 5 जून को हुए चर्चित सोनू नोल्टा हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है। रोपड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश दीपक पंडित को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए पुलिस पंचकूला लाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को उससे हत्याकांड से जुड़ी साजिश और फरार आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




सोनू नोल्टा की हत्या उस वक्त की गई थी जब वह अपने साथियों के साथ अमरावती एन्क्लेव स्थित एक मॉल से फिल्म देखकर बाहर निकला था। घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ था। हत्या के एक हफ्ते बाद पुलिस ने समीर खान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर मुख्य षड्यंत्रकारियों पीयूष पिपलानी और अंकुश सोलंकी के साथ साजिश में शामिल बताया गया था। हालांकि, हत्या को एक महीना बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासियों में भारी रोष है।
विज्ञापन




बॉक्स

अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पुलिस कर चुकी है पूछताछ

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक इस हत्याकांड के संबंध में 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जांच कई एंगल से की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को निर्णायक सफलता नहीं मिली है। सोनू नोल्टा के हत्यारे न पकड़े जाने पर परिजनों सहित अन्य लोगों ने पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed