{"_id":"682b8c5493df67f9230a7f4b","slug":"maid-sisters-abscond-with-rs-15-lakh-expensive-clothes-and-mobile-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122810-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 15 लाख रुपये, महंगे कपड़े और मोबाइल लेकर नौकरानी बहनें चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 15 लाख रुपये, महंगे कपड़े और मोबाइल लेकर नौकरानी बहनें चंपत
Tue, 20 May 2025 01:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 20 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार की मां के तकिए के नीचे से चाबी निकालकर दिया दो बहनों ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-4 स्थित एक सरकारी ठेकेदार के घर में चोरी की वारदात हो गई। पीड़ित रंजन सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी नौकरानी मोनिका और सोनिका घर से करीब 15 लाख रुपये, महंगे कपड़े, एक अटैची और पुराना आईफोन-10 चोरी कर भाग गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से दोनों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी बहनों के पिता और भाई से पुलिस पूछताछ कर रही है।
शिकायतकर्ता रंजन सिंह ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-4 एमडीस में वह परिवार के साथ रहते हैं। करीब ढाई साल से सोनिका उनके घर में नौकरानी के रूप में काम करती थी और वहीं रहती थी। करीब 25 दिन पहले सोनिका की बड़ी बहन मोनिका भी उनके घर में नौकरानी के तौर पर काम पर लगी थी। दोनों बहनें घर में ही रहती थीं। दोनों बहनों के पिता बिहारीलाल और भाई अखिलेश रंजन सिंह भी उनकी साइट पर मजदूरी करते हैं। दोनों पुलिस को जांच में सहयोग कर रहे हैं।
पीड़ित के मुताबिक 18 और 19 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। सोनिका और मोनिका दोनों नौकरानी रंजन सिंह की मां मैना सिंह के कमरे में सोती थीं। घर की अलमारी की चाबी भी मैना सिंह अपने तकिए के नीचे रखती थीं। रात करीब दो से ढाई बजे के बीच दोनों बहनों ने चुपचाप चाबी निकालकर एक अलमारी से 15 लाख रुपये और दूसरी अलमारी को तोड़कर महंगे कपड़े अटैची में भर लिए और फरार हो गईं। सुबह जब परिवार उठा तो पता चला कि दोनों बहनें घर में नहीं हैं और घर का मुख्य दरवाजा खुला है। जब सामान की जांच की गई तो चोरी का मामला सामने आया। थाना मनसा देवी में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से दोनों नौकरानियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों बहनों को काबू कर सामान बरामद कर लिया जाएगा।