{"_id":"63ee84fb53fbcd65870dd03d","slug":"mahashivratri-tomorrow-there-will-be-an-influx-of-devotees-in-pagodas-pkl-office-news-c-16-1-63271-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि कल : शिवालयों में लगेगा श्रद्धालुओं का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि कल : शिवालयों में लगेगा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन
पंचकूला। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सकेतड़ी समेत जिले के सभी मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुस्लिम बहुल गांव सकेतड़ी में वीरवार को मंदिर को सजाने और श्रद्धालुओं की व्यवस्था का काम जोरों से चल रहा था। भारी संख्या में श्रद्धालुुओं के आगमन की संभावना के मद्देनजर मंदिर और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हुए थे। पिंजौर, कालका, मोरनी, रायपुररानी और बरवाला में भी तैयारियां अंतिम चरण में थीं। महापर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रहेगी। सुरक्षा के लिए सात नाके और 300 पुलिसकर्मीडीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए सात जगह नाके लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा राइडर भी गश्त पर रहेंगे। कुल 300 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने दमकल गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मंदिर में तैनात किया है। चिकित्सकों की टीम मेडिकल कैंप लगाएगी, जिसमें कोई भी श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकेगा।
सेक्टर-19 में भी होगा भव्य आयोजन
महाशिवरात्रि पर सेक्टर-19 स्थित शिव मंदिर में भी बड़ा आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के महासचिव कृष्ण गोयल ने बताया कि 17 फरवरी की रात को ही मंदिर को सजाकर भव्य रूप दिया जाएगा। सुबह चार बजे से मंदिर में जलाभिषेक शुरू कर दिया जाएगा। सुबह 9 बजे दूध, खीर और फलों का भंडारा लगाया जाएगा। शाम 6 से 8 बजे तक हरे रामा-हरे कृष्णा कीर्तन किया जाएगा। रात 9 बजे सब्जी, रोटी और पूरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
सेक्टर-9 मंदिर में भी जुटती है श्रद्धालुओं की भीड़
शहर के सेक्टर-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 3 बजे मंदिर खोलकर भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा और विशेष आरती उतारी जाएगी। चार बजे मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। उसके बाद जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। दिनभर दूध और फल का प्रसाद बंटेगा। इसके लिए 20 क्विंटल दूध की व्यवस्था की गई है। रात को चार पहर की पूजा की जाएगी और 19 फरवरी को प्रात: कालीन आरती के साथ समारोह का समापन होगा।महादेवपुर गांव के
विज्ञापन
सकेतड़ी मंदिर की कहानी है निराली
पंचकूला के महादेवपुर गांव में स्थित शिव मंदिर की कहानी ही निराली है। यह पूरा मुस्लिम गांव है। प्राचीन समय से यहां भोले बाबा का डेरा है। यहां बने शिव मंदिर की ख्याति जिले और प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देेश में फैली है। हर साल महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में लोग यहां बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। गांव के मुस्लिम समाज के लोग मेले के आयोजन से लेकर अन्य सभी कामों में सहयोग करते हैं। श्रद्धालुओं की आवभगत और सेवा भी करते हैं। शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित महादेवपुर गांव में करीब 130 से 140 मकान हैं। गांव की जनसंख्या भी 550 से 600 है। गांव की पूरी आबादी मुस्लिम है। यह गांव सकेतड़ी से सटा हुआ है। इसी गांव में बाबा महादेव का प्राचीन मंदिर भी बना हुआ है। हालांकि इस मंदिर को सकेतड़ी मंदिर के नाम से ही जाना जाता है। महाशिवरात्रि पर इस मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के आयोजन में गांव के मुस्लिम लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवाते हैं। इतना ही नहीं मंदिर के बाहर स्थित पूजन सामग्री और भोले बाबा से जुड़े चिह्नों की दुकानें भी चला रहे हैं।