फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahashivratri: Temples echoed with cheers, Bhandaras were set up at various places

महाशिवरात्रि : जयकारों से गूंजे मंदिर, जगह-जगह लगे भंडारे

Sat, 09 Mar 2024 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Temples echoed with cheers, Bhandaras were set up at various places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका-पिंजौर-बरवाला-रायपुररानी-मोरनी-रामगढ़। महाशिवरात्रि का पर्व कस्बों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु मंदिरों और शिवालयों में पहुंचने लगे थे। कई जगह मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ बेलपत्र अर्पित कर शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। कालका, पिंजौर, बरवाला, रायपुररानी, मोरनी और रामगढ़ में शिवरात्रि का उल्लास देखने को मिला।
कालका में प्राचीन श्री काली माता मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। शाम तक हजारों की संख्या में भक्तों ने महामाई के चरणों में शीश नवाया। मंदिर प्रांगण में स्थित शिवलिंग का दूध और जल से अभिषेक करने के लिए भी भक्तों की लाइनें लगी रहीं। मंदिर में श्रद्धालुओं के बम-बम भोले के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि आसपास और दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालय पर पूजा-अर्चना कर मंदिर में शीश नवांकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मोरनी में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मोरनी। क्षेत्र में भी भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बम-बम भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। प्राचीन शिव मंदिर शेरला, किलाघाट मोरनी, कांगरघाट, बैहलों, खरोग, मांधना, टिक्कर ताल सहित बनी भद्रकाली मंदिर में ग्रामीणों ने जलाभिषेक किया। भगवान शिव को भांग, धतूरे समेत फलों का भोग लगाया जाता है। शनिवार को लंगर का आयोजन विभिन्न मंदिरों में किया जाएगा। किलाघाट मंदिर पर स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को सारा दिन मंदिरों में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला में लगी रही लंबी लाइन
बरवाला। कस्बे में लोगों ने महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। लोगों ने कतारों में लगकर श्रद्धा भाव से भोले शंकर का दूध जल, शहद से जलाभिषेक कर, शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, फल आदि चढ़कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर कमेटियों ने श्रद्धालुओं के लिए दूध, केले, फल आदि का भंडारा लगाया गया। कस्बा बरवाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गोल शिव मंदिर, छोटा खेड़ा के नजदीक स्थित शिव मंदिर, नीलकंठ मंदिर, देव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, पंचकूला मार्ग पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर, आदर्श कॉलोनी स्थित शिव मंदिर सहित आदि कई मंदिरों में लोगों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिरों में शिव पुराण कथा तथा महिला मंडली के द्वारा भोले शंकर के भजनों कीर्तन-भजन कर उनकी महिमा का गुणगान किया गया।
इस दौरान मंदिरों पर लगाए गए भंडारों में दूध, केले, फल, ब्रेड आदि का श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव गोल मंदिर में आयोजित भंडारे में आशु शर्मा,करमवीर राणा, अभिषेक ,अनुज राणा, जितेंद्र वर्मा, गणेश शास्त्री, आदि ने व विश्वकर्मा मंदिर पर विश्वकर्मा सभा बरवाला के प्रधान राजवीर धीमान, रजनीश धीमान, मंगत धीमान, पिछांराम, मिंटू धीमान, सुरेंद्र पंडित, रिंकू मठाडूं, करण धीमान आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। वहीं क्षेत्र के गांव भगवानपुर, भरेली, बतौड़,रिहौड़, खटौली, सुंदरपुर, कामी, रतेववाली, खेतपुराली, जलौली, नगल, कोट , नयागांव,टोडा, जासपुर, ककराली, आदि गांवों के शिव मंदिर में भी लोगों ने पहुंच कर शंकर भोले का शिव जलाभिषेक कर व पूजा अर्चना करते हुए महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगाए गए।

रायपुररानी में जल चढ़ाने उमड़ी भीड़
रायपुररानी। महाशिवरात्रि पर पक्का तालाब पर स्थित शिव मंदिर, कशैल वाला मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, बडोना कला सहित सभी गांवों के शिवालयों में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों सहित युवा, महिला व बुजुर्ग भी लंबी लंबी लाइनों में नजर आए। सभी मिलकर भोले बाबा को रिझाने के लिए पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाते नजर आए। इसके साथ ही आईटीआई के नजदीक शिव भक्तों ने चाय, ब्रेड और पकौड़े का भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed