फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maharashtra's daughter Harshada sets new record for weight lifting

महाराष्ट्र की बेटी हर्षदा ने वेट लिफ्टिंग बनाया नया रिकार्ड

Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra's daughter Harshada sets new record for weight lifting
पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र पदक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है। यहां की धाकड़ खिलाड़ी हर्षदा गरुड ने वेट लिफ्टिंग में नया नेशनल रिकार्ड बनाया है। हर्षदा ने 45 किलो भारवर्ग के क्लीन एंड जर्क में पवनी कुमारी का 80 किलो का रिकार्ड तोड़ा है। हर्षदा ने क्लीन एंड जर्क में 83 किलो वजन उठाकर नेशनल में नया रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक का खिताब हासिल किया है। इस खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हर्षदा गरुड ने 152 किलो वजन उठाकर उत्तर प्रदेश की अंजली पटेल को हराया है। इसके अलावा टीम के खिलाड़ी मुकुंद आहिर ने 55 केजी भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हर्षदा ने रचा था, इतिहास
मई में हर्षदा शरद गरुड ने इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली हर्षदा पहली वेटलिफ्टर बनी थी। इससे पहले मीराबाई चानू ने 2013 में इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक और पिछले साल 2021 में अचिंता शेउली ने सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन

इससे पहले भी नेशनल रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं हर्षदा
हर्षदा महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली हैं। वह 2020 के खेलो इंडिया गेम्स में नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी हैं। उस समय हर्षदा ने 45 किलोग्राम वर्ग में ही 139 किलो का वजन उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था और अंडर-17 और अंडर-21 दोनों वर्गों में टॉप पर रही थीं। खेलो इंडिया गेम्स 2020 में हर्षदा ने स्नैच में 62 किलो और क्लीन-एंड-जर्क में 77 किलो का वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता था। तब से हर्षदा का प्रदर्शन और भी बेहतर होता गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed