{"_id":"68cf0e7b9be89107a00de8d6","slug":"maharaja-agrasens-procession-was-taken-out-with-dancing-and-singing-and-was-welcomed-everywhere-panchkula-news-c-87-1-pan1010-127183-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाचते-गाते निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, हर जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाचते-गाते निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, हर जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर शनिवार को धूमधाम से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। सेक्टर-7 से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न सेक्टरों से होती हुई सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन पहुंची।
अग्रवाल सभा पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल, पंचकूला जिला भाजपा के अध्यक्ष अजय मित्तल ने महाराज अग्रसेन और महारानी माधवी की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पंचकूला की सड़कों पर शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की महिलाओं और पुरुषों ने नाचते गाते हुए महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव पर्व मनाया।
शोभा यात्रा के दौरान पंचकूला के सर्व समाज के लोग शामिल हुए और विभिन्न सेक्टर में अनेकों जगह शोभा यात्रा का स्वागत जलपान कर, फूलों की बरसात से किया गया। जिंदल ने बताया कि इस यात्रा में अनेकों प्रकार की झांकियां, अनेकों प्रकार के बैंड बाजे आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी, बृजलाल गर्ग, कुसुम गुप्ता, तेजपाल गुप्ता, सीबी गोयल, विजय अग्रवाल, एसएस गोयल, विजय गर्ग, मुकेश सिंगला, मनोज अग्रवाल, नरेश मित्तल, तेजिंदर गुप्ता टोनी, कृष्ण गर्ग, रोशन लाल जिंदल, प्रदीप गोयल आदि समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।