फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maharaja Agrasen Welfare Trust will organize a mass marriage ceremony on November 16.

Panchkula News: महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट 16 नवंबर को आयोजित करेगी सामूहिक विवाह समारोह

Tue, 28 Oct 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Welfare Trust will organize a mass marriage ceremony on November 16.
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन डायग्नोस्टिक एंड चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर, सेक्टर-20 पंचकूला में महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 16 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद कन्याओं और जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष जगमोहन गर्ग और महासचिव मुकेश बंसल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना है ताकि वे बिना किसी आर्थिक बोझ के बेटियों का विवाह कर सकें। इसके लिए ट्रस्ट द्वारा आसपास के गांवों में सरपंचों से संपर्क किया जा रहा है ताकि सही जरूरतमंद परिवारों की पहचान की जा सके। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने समाजसेवियों और दानदाताओं से भी अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को मदद पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर सत प्रकाश अग्रवाल, राकेश गोयल, तेजपाल गुप्ता, बालकिशन सिंगल, सज्जन जिंदल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed