फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maharaja Agrasen Jayanti festival begins today, with several competitions to be held

Panchkula News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आज से आगाज, कई प्रतियोगिताएं भी होंगी

Fri, 19 Sep 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti festival begins today, with several competitions to be held
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। अग्रवाल सभा पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में सुबह 8:30 बजे महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण कर ध्वजारोहण के बाद हवन यज्ञ कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर अमित जिंदल, बृजलाल गर्ग, कुसुम गुप्ता, रोशन लाल जिंदल, मनोज अग्रवाल, मुकेश सिंगला समेत अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोपहर में बच्चों के लिए क्विज, कला एवं ड्राइंग कंपटीशन के साथ-साथ महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 20 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का आयोजन सेक्टर 7 से शुरू होगा। शोभायात्रा का पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर 16 के अग्रवाल भवन में समापन होगा।
विज्ञापन

22 सितंबर को राज्यस्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का सरकारी स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का शुभारंभ इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सुबह 8:30 बजे महा रक्तदान शिविर से होगा जबकि जयंती महोत्सव का आयोजन 10:30 बजे प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय जयंती उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रचारक प्रेम गोयल शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम मेंविधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार असीम गोयल, भारतीय जनता पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर कुलभूषण गोयल कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed