फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahakumbh of Badminton, 2800 players from all over the country will show their stamina

Panchkula News: बैडमिंटन का महाकुंभ, देशभर के 2800 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Mon, 12 Jun 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh of Badminton, 2800 players from all over the country will show their stamina
- पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू हुआ टूर्नामेंट, अंतिम मुकाबला 18 जून को होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में योनेक्स-सनराइज सेकेंड अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस टूर्नामेंट में देश भर के 2800 बैडमिंटन खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने में उनके सहयोग की सराहना की। इस प्रतियोगिता में 15 और 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों और मिक्स डबल्स के मुकाबले होंगे। पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। राज्यपाल ने भारत में खेलों के ऐतिहासिक महत्व पर कहा कि खेलों का प्रचलन वैदिक युग से है। तब से यह देश की समृद्धि और संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने देश में खेलों को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया। राज्यपाल ने युवाओं में बढ़ते नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए खेलों की ओर युवाओं का ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन

पहले दिन हुए मुकाबलों में लड़कों के 15 वर्ष आयु वर्ग के सिंगल्स में उत्तराखंड के मानव डोभाल ने तेलंगाना के रोहन संजय कुलकर्णी को हराया। दिल्ली के शमन आनंद ने हरियाणा के इशान लोहचब को और तमिलनाडु के नीरज नायर ने चंडीगढ़ के सुशांत को हराया। हरियाणा के अथर्व पाराशर ने राजस्थान के लक्ष्य बुगालिया को और तमिलनाडु के सुहास केआर ने तेलंगाना के रोहन पब्बी शेट्टी को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 वर्ष आयु वर्ग में लड़कों के सिंगल्स में हरियाणा के नमन बागला ने पश्चिम बंगाल के विवासवान सरकार को और महाराष्ट्र के यश गौरव सिन्हा ने चंडीगढ़ के वैभव सिंह को हराया। लड़कियों के 15 वर्ष आयु वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में हरियाणा की संगीत कौर ने कर्नाटक की अन्वी मिश्रा को, तमिलनाडु की आशिनी अनीश ने चंडीगढ़ की आकृति को और दिल्ली की अयाना राणा ने कर्नाटक की साई रेनुजा को हराया। लड़कों के 17 वर्ष आयु वर्ग के डबल्स मुकाबलों में चंडीगढ़ के रोहित आनंद और दिव्यांश देवाली ने कर्नाटक के अरमान खान और तेलंगाना के साईमहेश वावीलाला को हराया।
इस मौके पर हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 16 साल पहले सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी गुप्ता की याद में किया जाता है। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में मेयर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, हरियाणा बैडमिंटन संघ के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया, स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के अध्यक्ष डीपी सोनी आदि उपस्थित रहे।


पहली बार 2800 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इस टूर्नामेंट में देशभर के करीब 2800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार खिलाड़ियों की इतनी बड़ी भागीदारी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने अनुपमा उपाध्याय, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, अनमोल खरब, मनराज सिंह और मयंक राणा बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed