फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahadan: 779 devotees donated blood in nine days

महादान : नौ दिन में 779 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Tue, 12 Apr 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mahadan: 779 devotees donated blood in nine days
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, जागृत ब्राह्मण सभा, अमर उजाला फाउंडेशन, श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान रक्तदान जागरुकता शिविर लगाया गया। नौ दिन में रक्तदान करने के लिए 1101 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से 779 लोगाें ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल के कैंप में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने महापौर का स्वागत किया और शिविर के बारे में जानकारी दी। कुलभूषण गोयल ने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में उत्साह से भाग लें।
विज्ञापन

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि गर्मियों में रक्त की जरूरत बढ़ जाती है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। संस्था द्वारा लगभग हर रोज शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेंद्र कौशल, मुकेश बंसल, गुलशन कुमार, गुरप्रताप सिंह लाली, भूपिंद्र गोयल, वीरेन गोयल और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य औरा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed