{"_id":"61bba155e9592d1cda557fe3","slug":"mahadan-50-donated-blood-in-the-camp-22-took-the-oath-of-organ-donation-shri-shiv-kanvad-mahasangh-charitable-trust-organized-the-camp-in-collaboration-with-amar-ujala-foundation-pkl-office-news-pkl436300183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादान : शिविर में 50 ने किया रक्तदान, 22 ने अंगदान की ली शपथ, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादान : शिविर में 50 ने किया रक्तदान, 22 ने अंगदान की ली शपथ, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर
विज्ञापन
पंचकूला। मंडी बोर्ड में वीरवार को रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर विनय सिंह ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। शिविर में 50 कर्मचारियों ने रक्तदान किया और 25 का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने रक्त लेने से मना कर दिया। वहीं 22 कर्मचारियों ने अंगदान की शपथ भी ली।
इस शिविर का आयोजन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला द्वारा ब्लड बैंक, जीएमसीएच, पीजीआई और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस दौरान श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। हमारी संस्था द्वारा लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है।
वहीं एचएसएएमबी की सेक्रेटरी कमलप्रीत कौर ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रक्तदान शिविर में मंडी बोर्ड के गुरमीत सिंह, नरेश कुमार, गुरदेव सिंह, रवि कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मंडी बोर्ड के इंजीनियर इन चीफ उदय भान, प्राइवेट सेक्रेट्री सुरेंद्र जैन, जय सिंह सैनी, प्रवीण कुमार, हर्षवर्धन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग, लक्ष्मण सिंह रावत, दीपक शर्मा, गुलशन कुमार, दिव्या गुप्ता, रोटो पीजीआई से ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर करनजोत सिंह और गुरपिंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।