फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahadan: 36 youth donated blood in Rattewali, villagers and Shri Shiv Kanwar Mahasangh organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation

महादान : रत्तेवाली में 36 युवाओं ने किया रक्तदान, गांववासियों और श्री शिव कांवड़ महासंघ ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mahadan: 36 youth donated blood in Rattewali, villagers and Shri Shiv Kanwar Mahasangh organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation
पंचकूला। रत्तेवाली ग्राम सचिवालय में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में 36 ग्रामीणों ने रक्तदान किया। यह शिविर रत्तेवाली द्वारा श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, अमर उजाला फाउंडेशन पंचकूला, ब्लड बैंक, जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला के सहयोग से लगाया गया। शिविर का उद्घाटन त्रिशक्ति सेवा दल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने किया किया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन

हमारी संस्था द्वारा हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर अंजार खान, रोकी राम पूर्व सरपंच, आरती, सीमा, तरसेम शर्मा, मोहित का विशेष सहयोग रहा। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के गुलशन कुमार, सतगुरु, रवि और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed