{"_id":"465276a1fa6091c2ff646f877af308a3","slug":"made-to-return-the-phone-recharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"... जब फोन को लौटाने के लिए कराया रिचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... जब फोन को लौटाने के लिए कराया रिचार्ज
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 11 Oct 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों की भीड़ में मोबाइल हो गया। न तो किसी को मोबाइल का नंबर पता था और न ही इसमें एक कॉल करने के लिए बैलेंस। लेकिन, सूचना केंद्र पर तैनात एक कर्मी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसमें पहले 30 रुपये का बैलेंस रिचार्ज कराया।
बाद में जब मोबाइल पर उसके मालिक के भाई का फोन आया तो इसके सुरक्षित होने की खबर दी। दो दिन बाद उसे वापस मोबाइल लौटाया गया, तो उन्होंने इस ईमानदारी पर खुश होते हुए आयोजन के दौरान सूचना केंद्र पर तैनात सभी कर्मियों की सराहना की।
रामदरबार निवासी जयप्रकाश को इस बात का विश्वास नहीं था कि मेले में गुम मोबाइल उन्हें दोबारा मिल जाएगा। उन्होंने इस मोबाइल के दोबारा मिलने पर सूचना केंद्र पर तैनात कर्मियों की ईमानदारी की तारीफों के पुल बंाध दिए। मॉडलिंग कैरियर में भाग्य आजमा रहे जेपी को माता मनसा देवी और नवरात्र में तैनात लोगों के प्रति विश्वास और भी बढ़ गया। जेपी ने बताया कि रविवार रात भंडारा गृह से लौटते वक्त, मोबाइल वहीं छूट गया।
विज्ञापन
इसकी कीमत 8200 रुपये है और उन्हें अहसास होने लगा कि शायद घर जल्दी चले जाते तो ऐसा नहीं होता। लेकिन, जब मोबाइल के वापस मिलने का फोन आया तो उनका चेहरा खुशी से खिल उठा। केंद्र पर तैनात अजय राठी ने कहा कि मोबाइल मिलने के बाद काफी देर तक जब उस पर फोन नहीं आया तो उन्हें लगा कि ऐसा कैसे हो सकता है।
बाद में जब इससे कॉल करने की कोशिश की तो मोबाइल लॉक मिला, जिसका पासवर्ड भी पता नहीं था। फिर अपनी मोबाइल में गुम मोबाइल का सिम डालकर, बैलेंस का पता किया तो महज महज 60 पैसे बचे थे। रिचार्ज कराने के बाद इसपर जेपी के भाई का फोन आया तो इसकी सूचना मिली। केंद्र पर तैनात कृष्ण लाल, संदीप बतरा और संदीप बंसल समेत अन्य कर्मियों ने भी श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिहाज से कई सराहनीय कार्य किए हैं।
45 बच्चों को माता पिता से मिलवाया
माता मनसा देवी मंदिर में स्थापित सूचना केंद्र में पिछले छह दिनों में बच्चों की गुमशुदगी, पर्स, मोबाइल, एटीएम, मतदाता पहचान पत्र सहित कई जरूरी दस्तावेजों के गुम होने की 585 शिकायतें मिल चुकी हैं। इनमें से 45 बार बच्चों की गुमशुदगी की उद्घोषणा की गई, लेकिन सभी अपने माता-पिता तक सुरक्षित पहुंचा दिए गए।