फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Made a deal of 30 lakh flat by making fake sale deed, took 13 lakh advance

पंचकूला: फर्जी सेल डीड बनाकर 30 लाख के फ्लैट का किया सौदा, 13 लाख लिया एडवांस

Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
Made a deal of 30 lakh flat by making fake sale deed, took 13 lakh advance
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। फर्जी सेल डीड और हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने फाइनेंसर अनिल भल्ला सहित छह लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 30 लाख के फ्लैट का सौदा कर 13 लाख रुपये एडवांस भी लिए थे। आरोपियों ने फर्जी सेलडीड के आधार पर मामला भी दर्ज करवाया। पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी रजनी रामपाल की शिकायत पर अनिल भल्ला, रंजीत भल्ला, उसके बेटे आकाश, साहिल भल्ला, नरेंद्र खिल्लन, राजबीर सिंह सोढ़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि वह और उनके पति आनंद कुमार रामपाल मिलकर कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। कंपनी का हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में काम चलता है। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात कनाडा के रहने वाले एनआरआई राजबीर सिंह सोढ़ी से हुई। राजबीर सिंह सोढ़ी और आनंद कुमार रामपाल ने मिलकर हनुमंता लैंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी बनाई। इसमें दोनों 50-50 प्रतिशत के भागीदार बने। दोनों मिलकर कंपनी के माध्यम से कंस्ट्रक्शन का काम करने लगे। आनंद कुमार रामपाल ने भरोसे में आकर कंपनी और कई अहम दस्तावेज पार्टनर राजबीर सिंह सोढ़ी को दिए। कुछ समय बाद राजबीर सिंह सोढी अचानक कंपनी और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर कनाडा चला गया। इसके बाद कागजातों का गलत तरीके से उपयोग होने लगा। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति आनंद कुमार रामपाल के फर्जी हस्ताक्षर कर आरोपियों ने करीब 30 लाख रुपये कीमत की फ्लैट की फर्जी सेल डीड बनाई। इस सौदे में 13 लाख रुपये एडवांस भी ले लिए। उस फर्जी सेल डीड के आधार पर आरोपियों ने 2016 में उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद केस के जांच अधिकारी ने उसके पति आनंद कुमार रामपाल का हस्ताक्षर मधुबन टेस्ट के लिए भेजा। टेस्ट रिपोर्ट में सेल डीड और आनंद कुमार के हस्ताक्षर मैच नहीं हुए। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने अनिल भल्ला सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अनिल भल्ला के खिलाफ अब तक 22 मामले दर्ज हो चुके हैं। कुछ शिकायतों में अभी पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed