फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ludhiana farmer earning profits of up to Rs 14 lakh from poly house farming

Panchkula News: पॉली हाउस खेती से 14 लाख तक का मुनाफा कमा रहा लुधियाना का किसान

Sun, 26 Oct 2025 09:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana farmer earning profits of up to Rs 14 lakh from poly house farming
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत के निर्देशों के तहत बागवानी विभाग राज्य में फसली विविधता को प्रोत्साहित करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। जिला लुधियाना के गांव सराभा का किसान हरबीर सिंह पॉली हाउस खेती से 12 से 14 लाख रुपये तक का औसत मुनाफा कमा रहा है।
वह अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुका है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद हरबीर ने नौकरी के बजाय खेती को मुख्य व्यवसाय चुना और पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर नए मानदंड स्थापित किए।
विज्ञापन


किसान हरबीर का कहना है कि बागवानी विभाग की ओर से उसे पॉली हाउस खेती से संबंधित पूरी जानकारी दी गई। वह पॉली हाउस के तहत बीज रहित खीरा, रंगीन शिमला मिर्च, खरबूजे, आलू और मेथी की खेती कर 12 से 14 लाख तक का औसत मुनाफा कमा रहा है। वर्ष 2014 में पारंपरिक ढंग से सब्जियों की खेती में बदलाव करते हुए उसने करतारपुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सब्जियां) से प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही बागवानी विभाग के अधीन चल रही योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत सब्सिडी लेकर पॉली हाउस लगाया। खेती के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वह समय-समय पर बागवानी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed