{"_id":"61c3984670297c29f954a718","slug":"lowest-people-got-second-dose-of-anti-coronavirus-in-fatehabad-in-the-state-panchkula-news-pkl436946299","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा सत्र : प्रदेश में फतेहाबाद में सबसे कम लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा सत्र : प्रदेश में फतेहाबाद में सबसे कम लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी दूसरी डोज
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग कम रुचि दिखा रहे हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद टीकाकरण का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा। सरकार ने 31 दिसंबर तक सभी लोगों को पहली-दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है। बुधवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से सदन पटल पर रखे गए आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
फतेहाबाद में सबसे कम 41 प्रतिशत, हिसार में 42 और पलवल में 45 फीसदी लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
अंबाला में प्रथम डोज 106 प्रतिशत और दूसरी डोज 97 प्रतिशत, भिवानी में प्रथम डोज 92 प्रतिशत और दूसरी डोज 69 प्रतिशत, चरखी दादरी में प्रथम डोज 96 प्रतिशत और दूसरी डोज 83 प्रतिशत, फरीदाबाद में प्रथम डोज 112 और दूसरी डोज 75 प्रतिशत, फतेहाबाद में प्रथम डोज 81 प्रतिशत और दूसरी डोज 41 प्रतिशत, गुरुग्राम में प्रथम डोज 129 प्रतिशत और दूसरी डोज 101 प्रतिशत, हिसार में प्रथम डोज 79 प्रतिशत और दूसरी डोज 42 प्रतिशत, झज्जर में प्रथम डोज को 98 प्रतिशत और दूसरी डोज 62 प्रतिशत, जींद में प्रथम डोज को 78 प्रतिशत और दूसरी डोज 44 प्रतिशत, कैथल में प्रथम डोज 84 प्रतिशत और दूसरी डोज 56 प्रतिशत लगवा चुके हैं।
करनाल में प्रथम डोज को 89 प्रतिशत और दूसरी डोज 57 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में प्रथम डोज 85 प्रतिशत और दूसरी डोज 53 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में प्रथम डोज 87 प्रतिशत और दूसरी डोज 57 प्रतिशत, नूंह में प्रथम डोज 64 प्रतिशत, पलवल में प्रथम डोज 80 प्रतिशत और दूसरी डोज 45 प्रतिशत, पंचकूला में प्रथम डोज 107 प्रतिशत और दूसरी डोज 83 प्रतिशत, पानीपत में प्रथम डोज को 94 प्रतिशत और दूसरी डोज 52 प्रतिशत, रेवाड़ी में प्रथम डोज 98 प्रतिशत और दूसरी डोज 70 प्रतिशत, रोहतक में प्रथम डोज 92 प्रतिशत और दूसरी डोज 58 प्रतिशत, सिरसा में प्रथम डोज 86 प्रतिशत और दूसरी डोज 48 प्रतिशत, सोनीपत में प्रथम डोज 92 प्रतिशत और दूसरी डोज 54 प्रतिशत ने लगवाई है। नूंह में टीकाकरण का प्रतिशत पहले 32 प्रतिशत था, जो प्रधानमंत्री के डीसी नूंह से बात करने के बाद बढ़ा।
विज्ञापन
केस -1 : ओमिक्रॉन संक्रमितों का हरियाणा से कनेक्शन
समर्थ गुलाटी उम्र 23 वर्ष। यूके निवासी, दुबई में तीन दिन रहने के बाद भारत पहुंचा। गुरुग्राम में अपने रिश्तेदार को मिलने जा रहा था। हवाई अड्डे पर उसका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। 14 दिसंबर, 2021 से सरकारी क्वारंटीन सुविधा में है। हरियाणा स्टेट सर्विलेंस यूनिट ने मरीज से टेलीफोन पर तुरंत संपर्क किया व तबीयत जानी। मरीज ने हरियाणा में यात्रा नहीं की है।
केस -2
17 दिसंबर 2021 को एक और ओमिक्रॉन संक्रमित 18 वर्षीय अभिनंदन की सूचना दिल्ली स्टेट सर्विलेंस यूनिट को प्राप्त हुई। यह विद्यार्थी है और यूके से वापस अपने घर आ रहा था। हवाई अड्डे पर उसका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। उसे 13 दिसंबर से एलएनजेपी अस्पताल में रखा गया है। गुरुग्राम से कनेक्शन होने पर सर्विलेंस यूनिट को उचित निर्देश दे दिए हैं।
केस-3
18 दिसंबर 2021 रात्रि को दिल्ली स्टेट सर्विलेंस यूनिट को 55 वर्षीय प्रवीन कुमार के ओमिक्रॉन संक्रमित की सूचना प्राप्त हुई। वह यूके से गुरुग्राम में अपने घर आ रहा था और लक्षणग्रस्त था। हवाई अडडे पर उसका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। मरीज मैैक्स अस्पताल साकेत में 13 दिसंबर 2021 से दाखिल है। अब वह लक्षणरहित है।
केस-4
13 दिसंबर को कनाडा से लौटी निकिता साहनी का 14 दिसंबर को कोविड परीक्षण किया। 20 दिसंबर को ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गईं। उसके 2 प्राथमिक संपर्क मां और चाची का भी कोविड परीक्षण किया गया। उसकी आंटी अनुपमा गंजू दिल्ली में रहती हैं, वर्तमान में निकिता के साथ रह रही हैं। मां और आंटी के सैंपल भी डब्ल्यूजीएस सैंपलिंग के लिए भेजे गए हैं। तीनों को फरीदाबाद की एक निजी स्वास्थ्य सुविधा एशियन फिडेलिस में क्वारंटीन किया है।
17933 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आरटीपीसीआर परीक्षण किए
विज ने बताया कि हवाई अड्डा प्राधिकारी से मिली अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची में से 22,918 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को निगरानी में लिया है। 17,933 आटीपीसीआर परीक्षण किए गए हैं। इनमें से संक्रमितों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा है, परिणाम अपेक्षित है।