फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lotus Spa located in Sector-2 raided, four arrested including the owner, six girls rescued

Panchkula News: सेक्टर-2 स्थित लोट्स स्पा पर छापा, मालिक समेत चार गिरफ्तार, छह युवतियों को छुड़ाया

Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lotus Spa located in Sector-2 raided, four arrested including the owner, six girls rescued
पुलिस की गिरफ्त में पुलिस। संवाद 
पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित लोट्स स्पा में शुक्रवार को एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर संचालक वरिंदर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से छह युवतियों को भी छुड़वाया है। डिटेक्टिव स्टाफ और सेक्टर-2 पुलिस चौकी ने संयुक्त ऑपरेशन में मौके से आपत्तिजनक चीजें और रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा ने बताया कि लंबे समय से इस स्पॉ की शिकायतें मिल रहीं थीं। सूचना मिली थी कि इस मसाज सेंटर में अवैध रूप से देह व्यापार का काम किया जाता है। पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा। जानकारी पुख्ता होने पर डिटेक्टिव स्टाफ और सेक्टर-2 चौकी पुलिस ने छापा मारा। मौके से ही स्पा सेंटर संचालक वरिंदर को तीन ग्राहकों के साथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा स्पा सेंटर इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed