फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lost Rs 13.90 lakh due to task found on Telegram

Panchkula News: टेलीग्राम पर मिले टास्क के चक्कर में गंवा दिए 13.90 लाख

Thu, 14 Dec 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 13.90 lakh due to task found on Telegram
पंचकूला। शॉर्टकट से धन कमाने के जाल में फंसकर शिक्षित लोग मेहनत की कमाई को ठिकाने लगा रहे हैं। साइबर ठग उन्हें लालच के जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला पंचकूला में सामने आया है, जिसमें टेलीग्राम आईडी के माध्यम से गूगल रिव्यू गेम्स व बिट क्वाइन्स में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक युवक के साथ 13.90 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित राजबीर (काल्पनिक) की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 12 साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निजी अस्पताल में आईटी मैनेजर के पद पर तैनात राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर 2023 को एक अज्ञात नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज में टेलीग्राम आईडी मांगा गया। उसने अपना टेलीग्राम आईडी बता दिया। इसके बाद आरोपी और उसके बीच टेलीग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता को गूगल रिव्यू गेम्स खेलने की बात कही और उसमें छोटी राशि से किए जाने वाले इन्वेस्टमेंट पर 25 से 30 फीसदी का रिटर्न आने का झांसा दिया। 16 सितंबर को सबसे पहले 1000 रुपये गूगल रिव्यू गेम्स के लिए यूपीआई के माध्यम से जमा करवाया।
विज्ञापन

गूगल रिव्यू गेम्स खेलने के बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाता में 1300 रुपये वापस आए। इसके बाद उसने 1500 से 2000 रुपये अलग-अलग समय पर लगाया और उसमें सभी में 30 फीसदी अतिरिक्त का रिटर्न आया। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में 16 सितंबर को 90 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से जमा किया ताकि इसमें भी 1.27 लाख रुपये का रिटर्न आएगा। उसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग करीब 5 से 6 किश्तों में शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवा लिया। 13.90 लाख रुपये जमा होने के बाद शिकायतकर्ता भी रुक गया और उसने आरोपी से पैसा वापस करने को कहा लेकिन न पैसा वापस नहीं करने पर उसने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed