फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lost 80 thousand rupees due to buying wardrobe on OLX

ओएलएक्स पर अलमारी खरीदने के चक्कर मे गंवाए 80 हजार रुपये

Wed, 08 Jul 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lost 80 thousand rupees due to buying wardrobe on OLX
पंचकूला। लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले शातिर लगातार लोगों की गाढ़ी कमाई डकारने में जुटे हैं। फिर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार शातिरों ने सेक्टर 12/ए निवासी एन मल्होत्रा को निशाना बनाया। पुलिस ने एन मल्होत्रा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अलमारी खरीदनी थी। इस कारण वह ओएलएक्स पर अच्छी अलमारी की तलाश में थे। उस दौरान उन्हें एक अलमारी पसंद आई और उन्होंने उसे खरीदने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद अज्ञात शख्स ने उन्हें उसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई और रकम ट्रांसफर के लिए एक लिंक भेजा। जैसे ही एन मल्होत्रा ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 80 हजार रुपये निकल गए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed