{"_id":"5d2f8c558ebc3e6cb83249fe","slug":"loot-in-chandigarh-panchkula-news-pkl3446479132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानबूझ कर किया एक्सीडेंट, बहस की आड़ में व्यापारी की कार से 6 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानबूझ कर किया एक्सीडेंट, बहस की आड़ में व्यापारी की कार से 6 लाख उड़ाए
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में इन दिनों चोरों का एक नया गैंग सक्रिय हो गया है। इस गैंग के कुछ सदस्य किसी बहाने व्यापारियों को बातों में फंसाकर रखते हैं, जबकि अन्य सदस्य कार में से रुपये चोरी कर लेते हैं। ऐसी ही तीसरी वारदात बुधवार को हुई। सेक्टर-45/46/32/33 के चौक पर बुधवार सुबह दिनदहाड़े अलग-अलग एक्टिवा पर सवार दो शातिर चोरों ने व्यापारी की कार से छह लाख रुपये चुरा लिए और फरार हो गए।
आरोपियों ने पूरी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। पहले एक्टिवा सवार एक युवक ने कार के साथ हल्की सी एक्टिवा टच की। इसके बाद वह कार चालक से बहस करने लगा। इतने में पीछे से एक और उसका एक्टिवा सवार साथी आ गया। कार चालक ने उसकी एक्टिवा की लाइट टूटने के बदले में उसे दो सौ रुपये दिए। जब कार चालक गाड़ी में बैठा तो अंदर रखा छह लाख रुपये से भरा बैग गायब था। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है।
सेक्टर-34 में कुलदीप सिंह (44) अपने परिवार सहित रहते हैं। उनकी रामदरबार फेज-2 में फर्नीचर की फैक्ट्री है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह घर से अपनी स्विफ्ट कार में फैक्ट्री जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-45/46/32/33 चौक पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे एक्टिवा सवार युवक ने उनकी कार में अपनी एक्टिवा जानबूझ कर भिड़ा दी। इस कारण एक्टिवा की लाइट टूट गई। इस दौरान पीछे से एक्टिवा पर सवार एक और युवक आ गया। पीड़ित कुलदीप सिंह ने युवक से माफी मांगी, लेकिन वह बहस करते रहे। किसी तरह मामला खत्म कर जब वे कार में बैठे तो कार में रखा छह लाख से भरा बैग गायब था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस पहुंची। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों सेक्टर-26 में एक व्यापारी और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में भी व्यापारी के साथ ऐसी वारदात हो चुकी है। इन मामलों में व्यापारी को कार से गैस लीक होने की बातों में लगा कर रुपये चुरा लिए थे।