{"_id":"64b1a1cb5ac51b150a075864","slug":"locking-of-250-ielts-centers-running-by-following-the-rules-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-189391-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नियमों को ताक में रखकर चले रहे 250 आइलेट्स सेंटरों पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नियमों को ताक में रखकर चले रहे 250 आइलेट्स सेंटरों पर लगा ताला
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में नियमों को ताक में रख कर चल रहे आइलेट्स सेंटरों पर सरकार की नजर लग गई है। एक महीने में करीब 250 आइलेट्स सेंटर सील किए जा चुके हैं। यह सेंटर सरकार द्वारा तय मानकों को पूरा नहीं करते थे। साथ ही लोगों का भी शोषण कर रहे थे। चेकिंग के बाद यह कार्रवाई की गई, आगे भी यह कार्रवाई चलती रहेगी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि किसी को लगता है कि कोई अन्य सेंटर भी गलत तरीके से चल रहा है तो उस बारे में भी पुलिस को शिकायत दी जा सकती है।सूबे के युवाओं में विदेश जाने का क्रेज काफी बढ़ा है। युवा 12वीं के बाद देश में उच्च शिक्षा हासिल की करने की जगह आइलेट्स को प्राथमिकता देते है। इस चीज का इमीग्रेशन कंपनियां व आइलेट्स सेंटर भी पूरा फायदा उठाते हैं। इतना ही नहीं आइलेट्स के चक्कर में कई युवा अपने हजारों रुपये गंवा देते हैं। जैसे ही कनाडा में 700 युवाओं को डिपोर्ट करने की बात आई तो सरकार ने पहले आइलेट्स सेंटर पर कार्रवाई की रणनीति बनाई। सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को सेंटरों की चेकिंग सौंपी गई। इसके बाद मोहाली, जालंधर, माेगा, पठानकोट, संगरूर, बठिंडा, अमृतसर और मालेरकोटला समेत कई जगह कार्रवाई की गई। इसमें पहले चरण में करीब 250 सेंटर सील किए गए। साथ इन सेंटरों को चला रहे लोगों को तय समय में अपने दस्तावेज पेश करने की हिदायत दी गई है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्राहकों की तक सूची नहीं दे रहे संस्थान
कई जिलों में आइलेट्स कोचिंग सेंटरों से लेकर ट्रैवल एजेंट का काम करने वाले संस्थानों को जिला प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्हें अपने ग्राहकों की सूची देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन वह दस्तावेज तक नहीं पेश कर रहे हैं। ऐसे में सारी कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रशासन द्वारा ऐसे संस्थानों को अटैच किया जा रहा है। कुछ संस्थान ऐसे भी हैं जो पते उन्होंने दिखाए हैं, वहां पर मात्र बोर्ड ही लगे हुए हैं जबकि वहां पर ताले लग हुए हैं।
एनआरआई बनने के चक्कर में हो रहे कंगाल
पंजाब में कई लोग एनआरआई बनने के चक्कर में ही कंगाल हो रहे हैं। उनके लिए आइलेट्स पास करना सबसे बड़ी चुनौती रहती है। इसी चीज का इमीग्रेशन और आइलेट्स सेंटर फायदा उठा रहे हैं। इसके अलावा अधिकतर लोगों को विदेशों के नियम तक पता नहीं होते हैं। ऐसे में वे फर्जी एजेंटों की चपेट में आकर अपना कॅरिअर खराब कर लेते हैं। अधिकारियों की माने तो औसतन 13 से 15 इमिग्रेशन फ्रॉड केस पूरे राज्य में रोजाना दर्ज होते हैं। एनआरआई मंत्री का कहना है कि सरकार आइलेट्स को विषय के रूप में पढ़ाई में शामिल करने की रणनीति पर काम कर रही है।