फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lockdown .. silence in markets, police stationed on the streets, liquor being sold on contract

लॉकडाउन.. बाजारों में सन्नाटा, नाकों पर तैनात रही पुलिस, ठेके पर बिकता रहा शराब

Sun, 02 May 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lockdown .. silence in markets, police stationed on the streets, liquor being sold on contract
पंचकूला। सप्ताहांत लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को जिले में सन्नाटा पसरा रहा। संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण न तो सड़कों पर भीड़ नजर दिखी, न ही ज्यादा आवागमन रहा। शराब के कुछ ठेकों पर चोरी छुपे शराब बिकती रही। पुलिस ने करीब 239 कर्मचारियों की ड्यूटी नाकों पर लगाई है। इसके अलावा मास्क न पहनने वालों पर सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान सख्त कार्यवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में जिन्होंने मास्क नहीं पहने थे, उनका चालान किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अब तक 26173 लोगों पर कार्यवाई की गई। लॉकडाउन के दौरान जिले में मुख्य सड़कों की मार्केट से लेकर भीतरी मार्केट तक बंद रही। पुलिस ने पंचकूला में 30 नाके लगाए हैं। इसमें से 19 नाके जिले की सीमाओं पर हैं। यहां शहर में प्रवेश करने वालों की पहले जांच की गई। पंचकूला में लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। डेयरी और अन्य आवश्यक सामग्री लेने वालों के लिए भीतरी मार्केट की कुछ दुकानें खुलीं थीं। इसके साथ ही केमिस्ट की दुकानें भी लॉकडाउन से छूट मिलने के कारण खुली नजर आईं।
विज्ञापन

पंचकूला की कुछ कॉलोनियों और सेक्टरों की शराब की दुकानों पर चोरी छिपे शराब बेची जाती रही। पंचकूला के डीसीपी ने जिले के अधिकारियों के साथ पंचकूला की मार्केट का जायजा लिया। इसकेे लिए बाकायदा एक टीम बनाई गई थी। डीसी पंचकूला और डीसीपी पंचकूला ने सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान पंचकूला सेक्टर-सात, पंचकूला मार्केट और कालका, पिंजौर के क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब की तस्करी में किया गिरफ्तार
पुलिस ने सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करी करनेे वाले एक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के साथ ही भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पिंजौर की टीम ने 30 अप्रैल को नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब की तस्करी को लेकर राजू निवासी डीएलएफ पिंजौर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed