फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lockdown increased: shops will open, odd-even will continue, it is necessary to follow protocol

लॉकडाउन बढ़ा : दुकानें खुलेंगी, ओड-ईवन जारी रहेगा, प्रोटोकाल का पालना करना जरूरी

Mon, 07 Jun 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lockdown increased: shops will open, odd-even will continue, it is necessary to follow protocol
पंचकूला। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण को काबू करने के लिए राज्य सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि 14 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इस संक्रमण से बचने के लिए सभी को कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालना करना जरूरी है। कोविड-19 के प्रोटोकोल के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। राज्य सरकार ने दुकान खोलने की छूट दी है। दुकानों के खुलने का समय सुबह 9.00 से शाम 6.00 बजे तक रहेगा। दुकानों को खोलने के लिए ओड-ईवन सिस्टम जारी रहेगा। इसके अलावा शॉपिंग मॉल सुबह 10 से शाम 8 बजे तक खोलने की अनुमति है। रेस्तरां और बार (होटल और मॉल सहित) को 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ सुबह 10 से शाम 8 बजे तक खोलने की अनुमति है। इन्हें सामाजिक दूरियों के पालन के साथ खोलने पर छूट दी गई है। इसके अलावा मंदिरों और प्रार्थना घरों में एक बार में 21 से ज्यादा व्यक्ति ना हों। शादी और फ्यूनरल में 21 लोगों को इजाजत दी गई है। इनसे अलग आयोजनों में 50 से ज्यादा व्यक्ति शामिल न हो। 50 से ज्यादा के लिए प्रशासन से अनुमति अनिवार्य की गई है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त पंचकूला ने कहा कि अगर कोविड-19 प्रोटोकाल के नियमों का पालना करने वाले किसी भी व्यक्ति और दुकानदार ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed