फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lockdown extended till 15 in Punjab... now more relaxation, shops will be able to open till 6 pm

पंजाब में लॉकडाउन 15 तक बढ़ा... अब छूट ज्यादा, शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें

Tue, 08 Jun 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lockdown extended till 15 in Punjab... now more relaxation, shops will be able to open till 6 pm
चंडीगढ़। पंजाब में मिनी लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन इस बार छूट ज्यादा मिली है। इसकी घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड समीक्षा बैठक में की। उन्होंने कहा कि अब सूबे में दुकानें शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी। निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ आ सकेगा। सूबे में प्रवेश करने वालों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट और टीकाकरण की शर्त को हटा लिया गया है। हालांकि, रात्रि शाम 7 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा और रविवार को नियमित वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। शादी समारोह और संस्कार में 20 व्यक्ति इकट्ठा हो सकेंगे।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी और कोविड नियमों की पालना के साथ भर्ती परीक्षाओं को मंजूरी दी गई है, लेकिन मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि परीक्षा ऑनलाइन कराने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खेल प्रशिक्षण को भी मंजूरी मिल गई है। खेल और युवा सेवाएं विभाग से कहा गया है कि इस संबंधी जरूरी हिदायतें और दिशा-निर्देश जारी किएजाएं और उनका सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन

मंत्रियों, सीनियर पुलिस और प्रशासकीय अधिकारियों और स्वास्थ्य माहिरों के साथ कोविड स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से कहा कि स्थानीय स्थिति के आधार पर वीकेंड समेत अन्य दिनों के लिए गैर जरूरी दुकानें खोलने की आज्ञा दें। यह यकीनी बनाया जाए कि कोविड से बचने के लिए भीड़ को टाला जाए। सरकारी दफ्तरों के बारे में सीएम ने कहा कि संबंधित कार्यालय का प्रमुख हाजिरी संबंधी फैसला ले सकता है, लेकिन जोखिम के कारण सह-बीमारी और दिव्यांग कर्मचारियों को छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले हफ्ते खुल सकते हैं जिम और रेस्टोरेंट
कैप्टन ने यह भी कहा कि अगर केसों में गिरावट जारी रही तो अन्य छूटें आने वाले हफ्तों में दी जाएंगी। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार अन्य स्थितियों को देखते हुए एक हफ्ते बाद जिम और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिम, रेस्टोरेंट के मालिकों और कामगारों को पहले टीकाकरण जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामलों में गिरावट और कोरोना जांच में वृद्धि के बावजूद पंजाब लापरवाह होने का खतरा मोल नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed