फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lock put outside the mortuary of SDH Kalka

Panchkula News: एसडीएच कालका की मोर्चरी के बाहर लगा ताला

Wed, 18 Jun 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lock put outside the mortuary of SDH Kalka
कालका। पिछले लंबे समय से एसडीएच कालका की मोर्चरी में रिपेयर का काम जारी होने के कारण वह बंद पड़ी थी। अब मोर्चरी का रिपेयर का काम पूरा हो गया है। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द मोर्चरी को पहले की तरह ही खोल दिया जाए। अस्पताल प्रशासन ने जून के पहले सप्ताह में इसे खोलने की योजना बनाई थी, लेकिन अभी भी मोर्चरी के बाहर ताला लटका हुआ है। बता दें कि 29 लाख की लागत से मॉर्चरी में रिपेयर का काम किया गया है।
विज्ञापन



स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पोस्टमार्टम की सुविधा चालू न होने से शवों को पंचकूला के सेक्टर-6 के अस्पताल में ले जाना पड़ता है। इसके चलते परिजनों को एक ओर तो भारी भागदौड़ करनी पड़ती है, वहीं दूसरी ओर दस्तावेजी प्रक्रिया भी लंबी होती है। कई बार उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस बुक करनी पड़ती है, जिसका अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन



मोर्चरी को जल्द खोला जाए

दुखद है कि पिछले कई महीनों से यह मोर्चरी रिपेयर के चलते बंद पड़ी है। जब पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का कार्य पूरा करके मोर्चरी को अस्पताल को सौंप भी दिया है तो इसे जल्द से जल्द पहले की भांति खोल देना चाहिए। - हितेश पहावा, हित चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल की मोर्चरी का साफ-सफाई का काम करवा दिया गया है, जल्द मोर्चरीको खुलवा दिया जाएगा-डॉ. ज्योति, एसडीएच कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed