फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Local body minister and SGPC president visited Mohinder Singh KP's house to offer condolences

Panchkula News: मोहिंदर सिंह केपी के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे निकाय मंत्री व एसजीपीसी अध्यक्ष

Mon, 15 Sep 2025 10:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Local body minister and SGPC president visited Mohinder Singh KP's house to offer condolences
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जालंधर। पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी का रविवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। रिची केपी के निधन से जहां पंजाब भर में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिवार को ढांढस बंधवाने के लिए कई नेता उनके घर पहुंच रहे हैं।
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डाॅ. रवजोत सिंह सोमवार को पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके जालंधर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इससे पहले वह पत्नी के निधन होने के चलते उस दुख से उभर नहीं पाए थे कि अब बेटे का निधन हो गया। उन्होंने परमात्मा से पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की व कहा कि जवान बेटे का निधन परिवार के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी भी केपी परिवार को ढांढस बंधवाने उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोहिंदर केपी का बेटा दुनिया को अलविदा कह गया। एक पिता के लिए इससे बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रिची उनका इकलौता बेटा था। ऐसे में वह गुरु साहिब के आगे प्रार्थना करते हैं।

वह इस परिवार को इस दुख की घड़ी से निकलने की सहनशक्ति दें और पवित्र आत्मा को चरणों में स्थान दें। इस दौरान मेयर विनीत धीर, सहकारी कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार टीनू, जालंधर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष रमणीक सिंह रंधावा, अमृतपाल सिंह, राजविंदर कौर थियाडा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed