{"_id":"688685fea6ea4eab330466a9","slug":"living-across-ghaggar-is-not-easy-people-are-terrified-after-a-pair-of-snakes-appeared-in-the-house-panchkula-news-c-87-1-pan1001-125153-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घग्गर पार रहना आसान नहीं... घर में सांप का जोड़ा निकलने से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घग्गर पार रहना आसान नहीं... घर में सांप का जोड़ा निकलने से लोगों में दहशत
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 के बाशिंदे सांप की दहशत से हैं। यहां खाली प्लाॅटों की साफ सफाई नहीं हो रही है। बड़ी-बड़ी घास में सांप और बिच्छू पनप रहे हैं। रविवार को सेक्टर के मकान नंबर-302 और 303 में सांप का जोड़ा निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को बुलाकर रेस्क्यू करवाया, जब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।
लोगों का आरोप है कि यहां खाली प्लाटों की नगर निगम सफाई नहीं करवा रहा है। इसके चलते आए दिन लोगों के घरों में सांप और बिच्छू निकल रहे हैं। घग्गर पार के लोग इस मसले को जनता दरबार में भी उठा चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले संरक्षित पशुओं और लावारिस कुत्तों से परेशान थे, अब मच्छरों, जलभराव, सांप-बिच्छू और गंदगी ने लोगों की परेशानी बढ़ा गई है।
एचएसवीपी खाली प्लाॅट मालिकों को जारी करे नोटिस
खाली प्लाटों की सफाई के लिए एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग को कई बार पत्र लिख चुका हूं। विभाग ने न तो प्लाॅटों की सफाई करवाई और न ही प्लाॅट मालिकों नोटिस जारी किया। विभाग को खाली प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना भी लगाना चाहिए।
विज्ञापन
-संदीप सोही, पार्षद वार्ड
घर के पास खाली प्लाॅटों में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। सांप निकलने से लोगों में दहशत बनी हुई है। कई बार हम लोगों ने खाली प्लाॅटों की खुद सफाई करवाई है। -अनिल कुमार, निवासी सेक्टर-26
सेक्टर-28 में भी सांप निकलते रहते हैं। कुछ दिन पहले बीच सड़क पर सांप रेंग रहे थे। उस समय भी खाली प्लाॅटों की सफाई के लिए एचएसवीपी को पत्र लिखा था। अभी सबसे ज्यादा परेशानी घग्गर पार के सेक्टर- 26 और 28 में है। यहां बरसात के समय सांप और बिच्छू का निकलना आम बात है। -संदीप सोही, वार्ड पार्षद
बरसात के समय खाली प्लाॅटों की साफ-सफाई होनी चाहिए। यहां जहरीले सांप आए दिन निकल रहे हैं। इसे लेकर लोगों में दहशत बना हुआ है। विभाग को खाली प्लाॅट मालिकों को नोटिस जारी करना चाहिए। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करना चाहिए। -हरिंजदर सैनी, निवासी सेक्टर-26
सेक्टर-26 और 28 के खाली प्लाॅट मालिकों को एचएसवीपी को नोटिस जारी करना चाहिए ताकि बरसात के मौसम से पहले खाली प्लाॅटों की साफ सफाई हो सके। यहां लोग सांप और बिच्छू से परेशान हैं। -आरके परमार, स्थानीय निवासी