{"_id":"60ad58ea8ebc3e5fbc699fe8","slug":"liquor-factory-busted-fake-hologram-seven-drums-liquor-chemical-and-three-thousand-empty-plastic-bottles-recovered-action-of-cm-flying-pkl-office-news-pkl414525615","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ : नकली होलोग्राम, सात ड्रम शराब केमिकल और तीन हजार प्लास्टिक की खाली बोतलें बरामद, सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ : नकली होलोग्राम, सात ड्रम शराब केमिकल और तीन हजार प्लास्टिक की खाली बोतलें बरामद, सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई
विज्ञापन
बरवाला। सीएम फ्लाइंग और रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार को अलीपुर औद्योगिक क्षेत्र-187 नंबर में शराब बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने छापा मारकर सात बोतल नकली होलोग्राम लगी अंग्रेजी रॉयल स्टैग, 104 पेटी रसीला संतरा मार्का और विभिन्न ब्रांडों के नकली होलोग्राम, 3000 प्लास्टिक की खाली बोतलें सहित कुछ कांच की बोतलें, ढक्कन, सात ड्रम शराब बनाने वाले केमिकल, टंकियों में रखी शराब, एक सील लगाने वाली मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया है।
रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मौके से चार लोगों को काबू किया गया है। आबकारी विभाग के निरीक्षक अधिकारी बालकृष्ण की टीम ने शराब और शराब बनाने वाले सामान का निरीक्षण किया। शराब फैक्टरी पर मौजूद अंकित, रवि, कमल और मोंटी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और एक्साइज विभाग के ईटीओ पवन कुमार, एईटीओ पवन गुप्ता और रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सीआईए के इंस्पेक्टर अमन कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।