फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lineman dies due to electric shock

Panchkula News: लाइनमैन की करंट लगने से माैत

Sun, 02 Nov 2025 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electric shock
पंचकूला। बिजली के काम के दौरान हुए हादसे में लाइनमैन गौरव कुमार (34 ) की करंट लगने से मौत हो गई। यमुनानगर जिले के गांव सारण का निवासी मृतक गाैरव बीके इलेक्ट्रिकल कंपनी पंचकूला में कार्यरत था। हादसा गांव समान्या रायपुररानी में नया बिजली कनेक्शन लगाने के दौरान हुआ। रायपुररानी थाना पुलिस ने मृतक के साथी राहुल की शिकायत पर लाइनमैन और जेई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक गौरव साथी राहुल के साथ काम कर रहा था। टीम के साथ लाइनमैन रघबीर सिंह मौजूद थे। राहुल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि काम शुरू करने से पहले उन्होंने बिजली बंद करने की अनुमति लेने का आग्रह किया था। लाइनमैन रघबीर सिंह ने कहा कि बिजली लाइन पहले ही कट चुकी है और परमिट की जरूरत नहीं है। राहुल के अनुसार, रघबीर सिंह और जेई गुलशन वहां से किसी अन्य शिकायत पर चले गए। इसके बाद गौरव कुमार बिजली के पोल पर चढ़ गया। तभी उसे तेज करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी माैत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed