फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lieutenant Colonel Varun Parmar of Panchkula won international honour in golf

Panchkula News: पंचकूला के लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण परमार ने गोल्फ में दिलाया अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Wed, 20 Aug 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Colonel Varun Parmar of Panchkula won international honour in golf
पंचकूला। मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5 निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण परमार ने अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मंच पर शानदार प्रदर्शन से देश और अपने गृहनगर का मान बढ़ाया है। केन्या में आयोजित 16वीं सीआईएसएम वर्ल्ड मिलिट्री गोल्फ चैंपियनशिप 2025 में लेफ्टिनेंट कर्नल परमार ने सीनियर श्रेणी में पहला स्थान और ओपन श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन ने उनके अद्भुत कौशल, सटीकता और सैन्य उत्कृष्टता का परिचय दिया। कर्नल लेफ्टिनेंट वरुण परमार ने बताया कि 166 इन्फैंटरी बटालियन (टीए) (एच एंड एच) असम में सेवाएं दे रहे हैं। इस सफलता पर लेफ्टिनेंट कर्नल परमार ने बताया कि भारतीय टीम के सदस्य के रूप में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशिया-पैसिफिक गोल्फ कॉन्फेडरेशन (एपीजीसी) मिड-एमैच्योर चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। गाडिंग राया गोल्फ क्लब में दूसरे राउंड में बेहतरीन 68 का स्कोर बनाकर उन्होंने फाइनल राउंड में शीर्ष तीन खिलाड़ियों में जगह बनाई और एशिया के सर्वश्रेष्ठ मिड-अमैच्योर खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला किया। अंततः वे अपनी श्रेणी में दूसरे और कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed