फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Letter written to Union Minister - Coaching centers running without fire NOC should be closed

Panchkula News: केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र - बिना फायर एनओसी चल रहे कोचिंग सेंटर बंद किए जाएं

Thu, 15 May 2025 06:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Letter written to Union Minister - Coaching centers running without fire NOC should be closed
15 साल पुराने हाइड्रोलिक और अन्य अग्निशमन वाहनों को पास करने की अनुमति देने की मांगमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने पत्र लिखकर बिना फायर एनओसी चल रहे कोचिंग सेंटरों को बंद करने की गुहार लगाई है।
साथ ही पंचकूला में 15 साल पुराने हाइड्रोलिक और अन्य अग्निशमन वाहनों को पास करने की अनुमति देने के अनुरोध किया है। भारत हितैषी ने कहा कि हाल ही में पंचकूला की बहुमंजिला इमारतों में कई बड़ी आग की घटनाएं हुई हैं, जिनमें भारी नुकसान हुआ है। पंचकूला फायर स्टेशन के पास केवल एक हाइड्रोलिक लैडर वाहन और एक ब्राउजर वाहन है, जो 15 साल से अधिक समय तक चलने के कारण बेकार पड़े हैं। दोनों वाहनों ने बहुत कम माइलेज दिया है और वे बहुत अच्छी स्थिति में हैं और सड़कों पर चलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।
विज्ञापन

पंचकूला निवासियों की अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों वाहनों को पास करने की अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचकूला में कोचिंग सेंटर्स बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं। हजारों बच्चों की जान पर हर समय जोखिम बना रहता है, क्योंकि सेफ्टी नार्म्स पूरे नहीं हैं। जिला फायर अफसर तरसेम सिंह राणा से पर्सनली मुलाकात करके फायर ब्रिगेड के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हितैषी ने कहा कि पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में चल रहे कोचिंग सेंटरों में हजारों बच्चे पढ़ रहे हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल की सरकार में कविता जैन के अर्बन लोकल बॉडी मंत्री रहते फायर ब्रिगेड ने शहर में कोचिंग सेंटरों पर कुछ सख्ती दिखाई थी, अब कई वर्षों से कुछ नहीं किया जा रहा, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed