फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   leopard in barwala

एयरफोर्स स्टेशन के जंगल में तेंदुआ, दहशत का माहौल।

Mon, 23 Sep 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
leopard in barwala
बरवाला-डेराबसी मार्ग पर स्थित एयरफोर्स स्टेशन के अंदर स्थित जंगल में तेंदुआ देखे जाने का मामला सामने आया है। एयरफोर्स स्टेशन के कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग पंचकूला के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां पर तेंदुआ होने की पुष्टि हुई। विभाग के डीएफओ शिव कुमार रावत ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के अंदर करीब 160 एकड़ जमीन में जंगल है जिसमें नील गाय, जंगली सुअर व अन्य जानवर रहते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जंगल में बैट लगाकर पांच पिंजरे व कर्मचारियों की दो टीमें लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जंगल में तेंदुए को नील गाय, सुअर व अन्य जानवरों का शिकार मिल रहा है। जिससे लगता है कि तेंदुआ विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों में अभी नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि अगर तेंदुआ खुले में चारदीवारी में होता जहां पर उसको शिकार नहीं मिलता तो तेंदुआ जल्द पिंजरे में फंस सकता था इसलिए यहां पर तेंदुए को पिंजरे में फंसने में अभी कुछ समय लग सकता है। फिर भी विभाग की टीम जितनी जल्दी हो सके इस तेंदुए को काबू करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed