फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Leopard died while standing due to hunger and disease

Panchkula News: भूख और बीमारी के कारण खड़े-खड़े मर गया तेंदुआ

Wed, 26 Feb 2025 01:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 26 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard died while standing due to hunger and disease
सेक्टर-25 पुलिस लाइन कैंपस के पीछे जंगल में बरामद तेंदुए का शव।
सेक्टर-25 पुलिस लाइन कैंपस के पीछे जंगल में औंधे मुंह झाड़ियों में फंसा सूखा शव बरामद
विज्ञापन

डाॅ. ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार, कहा- शव डी-कंबोज हुआ
करीब एक माह पहले हो चुकी है तेंदुए की माैत, पुलिस जांच में जुटी- कहां से आया तेंदुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-25 पुलिस लाइन कैंपस के पीछे जंगल में मंगलवार को तेंदुए का शव मिला। माैके के हालात और डाॅक्टर के बयान से चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि भूख और बीमारी से ग्रसित तेंदुआ खड़े-खड़े मर गया। औंधे मुंह उसका सूखा हुआ शव बरामद हुआ है।
सूचना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। वन विभाग के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवी नगर भेज दिया है।
विज्ञापन

जहां डॉ. अश्वनी ने शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। डॉक्टर ने वन विभाग की टीम काे बताया कि शव पूरी तरह से डी-कंबोज हो गया है। इस कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी और भोजन न मिलने से हुई मौत
डॉक्टर की टीम ने जांच के बाद बताया कि तेंदुए की मौत करीब एक माह पहले हो चुकी है। इस कारण शव पूरी तरह से सूख गया है। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम शव का संस्कार कर दिया गया। आशंका है कि तेंदुए की किसी बीमारी से ग्रसित होने के बाद भोजन न मिलने पर मौत हुई थी। पुलिस जांच में जुटी है कि पुलिसलाइन कैंपस में तेंदुआ आया कहां से। हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने बताया कि दोपहर के समय तेंदुए का शव देखने के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।


खुद को नहीं संभाल पाया
जानकारों के मुताबिक भूख और बीमारी से ग्रसित तेंदुआ ने चलते चलते इस स्थान पर खुद को संभालने की कोशिश की होगी। ऐसे में वह रुका होगा और पिछली टांगें खड़ी रह गईं। मुंह झाड़ियों में टिक गया और आगे के पैर भार न उठा पाने पर हल्के मुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed