{"_id":"658c2296f161a97de40f0a88","slug":"leopard-cubs-seen-in-kheda-sitaram-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-7786-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खेड़ा सीताराम में दिखे तेंदुए के शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खेड़ा सीताराम में दिखे तेंदुए के शावक
Wed, 27 Dec 2023 06:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 27 Dec 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगो में भय का माहौल, वीडियो सोशल मीडिया वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका।
खेड़ा सीताराम में तेंदुए के शावक नजर आने से लोगो में भय का माहौल बना है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफतौर पर तेंदुए का एक शावक दिख रहा है।
जानकारी देते हुए सुखवर्षा ने बताया कि वह खेड़ा सीताराम में अपने बहू बेटों के साथ रहती हैं। रविवार सुबह करीब 5 बजे उनके पालतू कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाजें सुनकर जब वह बाहर निकलीं तो देखा कि उनकी गाड़ी के पास दो तेंदुए के शावक खड़े थे, जोकि एक दूसरे से लड़ रहे थे। देखते ही देखते दोनों शावक उनके घर के पीछे की ओर (नाला पार) की ओर निकल गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हाेंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, जिसमें एक तेंदुए का शावक बाजार की ओर से ऊपर आता हुआ दिखाई दे रहा है। सुखवर्षा ने बताया कि जब से यह घटना हुई है उस दिन से वह और परिवार के सदस्य शाम के समय घर से बाहर निकलने में कतराते हैं, इतना ही नहीं बच्चों को भी बाहर खेलने के लिए भेजते हुए डरते हैं।
विज्ञापन
बारहसिंगों का जोड़ा भी घूमता आया था नजर
बता दें कि गत दिनों पहले खेड़ा सीताराम की ओर जा रहे रोड पर बारहासिंगाें का जोड़ा घूमते हुए नजर आए था। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उल्लेखनीय है कि अक्सर जंगल से भटककर जंगली जानवर रिहायशी इलाके की ओर रुख करते रहते हैं।
विज्ञापन
कोट
तेंदुए के शावक अगर दिखाई दिए हैं तो डरने की कोई बात नहीं है। कुत्ता तेंदुए का पसंदीदा आहार होता है। जिसके चलते अक्सर तेंदुए जंगल से शहर की ओर आ जाते हैं। जल्द कर्मचारी को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
-सुरजीत सिंह, इंस्पेक्टर वाइलड लाइफ पंचकूला