फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Leaders keep coming and going, organization is paramount

नेता आते जाते रहते हैं, संगठन सर्वोपरी : सैलजा

Fri, 20 Aug 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Leaders keep coming and going, organization is paramount
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है। नेता आते जाते रहते हैं पर संगठन हमेशा रहता है, यही संगठन हमें अपने पूर्वजों से मिला है और अब इसे पहले से ज्यादा मजबूत करके अपनी आने वाली पीढ़ी को सौंपना है, इस जिम्मेदारी को समझने वाला ही कांग्रेस का सच्चा नेता है, जो आपको बनकर दिखाना है।
विज्ञापन

वह वीरवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तंवर के आयोजन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रही थीं। सैलजा ने कहा कि कार्यकर्ता को नेतृत्व के बारे में, पार्टी के इतिहास, आजादी की लड़ाई, पार्टी की उपलब्धियों आदि का भलीभांति ज्ञान होना चाहिए और सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में उन सबका प्रचार-प्रसार करना आपकी प्राथमिकता हो ताकि अधिक से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश सहित समस्त देश में असंगठित श्रमिकों की हालत दयनीय है। कोविड-19 की महामारी के कारण असंगठित श्रमिकों पर काफी बुरा असर पड़ा और ऐसे बुरे वक्त में भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने इन श्रमिकों के जख्मों पर नकम छिडक़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शमशेर सिंह गोगी, रेणु बाला और शीशपाल केहरवाला के साथ पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर रोहित जैन, निलय सैनी, संजीव भारद्वाज, रमेश बामल और रणधीर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed