फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Leader Pratap Singh Bajwa has raised questions. Bajwa said that the Aam Aadmi Party (AAP)-led Punjab government has failed to implement crop diversification during its three-year tenure,

धान का रकबा बढ़ा, सरकार फसल विविधीकरण लागू करने में असफल : बाजवा

Sun, 06 Jul 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Leader Pratap Singh Bajwa has raised questions. Bajwa said that the Aam Aadmi Party (AAP)-led Punjab government has failed to implement crop diversification during its three-year tenure,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। धान की खेती के रकबे में लगातार विस्तार होने पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सवाल उठाए है। बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान फसल विविधीकरण को लागू करने में असफल रही है, जबकि सरकार ने इसे लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे।
उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब में धान की खेती 22.47 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 18.09 लाख हेक्टेयर से अधिक है। उन्होंने कहा कि संगरूर, पटियाला और मुक्तसर में रिकाॅर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च 2022 में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन

मई 2022 में उनकी सरकार ने मक्का, दलहन और बाजरा जैसी वैकल्पिक फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने की घोषणा की। सरकार की घोषणा के बाद किसानों ने फसलों की खेती शुरू की, लेकिन उनको निराशा का सामना करना पड़ा। सरकार ने एमएसपी पर खरीद नहीं की, जिस कारण किसानों को मजबूरन अपनी फसल कम कीमत पर निजी हाथों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed