फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawyers' strike in the district court continues for the eighth day, sitting at the gate the whole day

Panchkula News: जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, दिनभर गेट पर बैठे रहे

Fri, 13 Sep 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike in the district court continues for the eighth day, sitting at the gate the whole day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जींद पुलिस के गलत रवैये के विरोध में जिला अदालत में वकीलों ने बुधवार को भी हड़ताल जारी रखी। जिला अदालत में वकील आठ दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के चलते रोजाना बड़ी संख्या में सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाइयां टल रही हैं। वकील मांगों के समर्थन में पूरे दिन अदालत के मुख्य गेट पर बैठे रहे। हड़ताल के दौरान किसी भी वकील को अदालत परिसर में नहीं जाने दिया गया गया। अलग-अलग केसों की सुनवाई पर अदालत पहुंचे लोगों को वकीलों की हड़ताल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों की हड़ताल के चलते लोगों को केसों की अगली तारीख दी गई।



जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह और सचिव अमन दत्त शर्मा ने बताया कि वकीलों की हड़ताल कल भी जारी रहेगी। शुक्रवार को बार एसोसिएशन की बैठक होगी, इसमें आगे की योजना बनाई जाएगी। वीरवार को कोई भी वकील अदालतों में पेश नहीं हुआ। वकीलों की हड़ताल के कारण बाहर से आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। जगपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पंचकूला के वकील जींद के वकीलों के साथ हैं। डीएसपी गीतिका जाखड़ के व्यवहार की निंदा कर उन्होंने कहा कि जींद की बार जो भी फैसला लेगी, हम उनके साथ हैं। वकीलों की मांग है कि पुलिस विभाग या राज्य सरकार डीएसपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करके जल्द से जल्द उसे सस्पेंड करे वरना वकीलों के यह हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed