फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawyers strike in Panchkula in Muktsar case, work suspended for the whole day

Panchkula News: मुक्तसर मामले में पंचकूला में वकीलों ने की हड़ताल, वर्क सस्पेंड दिनभर रखा

Wed, 27 Sep 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lawyers strike in Panchkula in Muktsar case, work suspended for the whole day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को दिनभर वर्क सस्पेंड किया। पंजाब के मुक्तसर साहिब में पुलिस द्वारा वकील के साथ मारपीट के मामले में वकीलों ने नाराजगी जाहिर की। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने इस मारपीट के विरोध में मंगलवार सुबह अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड किया। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने आह्वान पर वर्क सस्पेंड किया है। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वकीलों ने मामले की जांच किसी बाहरी एजेंसी या सीबीआई से कराने की मांग की है। वकीलों ने कहा कि पंजाब पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती। मामला आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर होने या उनकी गिरफ्तारी से खत्म नहीं होने वाला है। वकीलों ने कहा कि यह मामला उस समय खत्म होगा, जब आरोपी पुलिसकर्मियों को इस घिनौने अपराध के लिए सजा दी जाएगी। इस कारण निष्पक्ष जांच होना बहुत जरूरी है। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि पंजाब के मुक्तसर साहिब जिला बार के वकील के साथ पुलिस ने पहले तो मारपीट व अमानवीय व्यवहार किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। जिला एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह ने कहा कि जब तक पूरी घटना की जांच पंजाब से बाहर हरियाणा या चंडीगढ़ की एजेंसी को नहीं सौंपी जाएगी, अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज एफआईआर रद्द नहीं की जाती, अधिवक्ता को अमानवीय यातना देने वाले आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता और एसएसपी को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed