{"_id":"66e48b2e243dbc19c20647d4","slug":"lawyers-continued-their-strike-on-the-ninth-day-people-from-far-away-places-returning-with-dates-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-115533-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वकीलों ने नौंवे दिन भी जारी रखी हड़ताल, तारीख लेकर लौट रहे दूर-दराज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वकीलों ने नौंवे दिन भी जारी रखी हड़ताल, तारीख लेकर लौट रहे दूर-दराज के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जींद में वकीलों और डीएसपी विवाद को लेकर जिला अदालत में वकील नौ दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। वकील शनिवार को बैठक करेंगे जिसमें आगे की हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया जाएगा।
वकील जिला अदालत के मुख्य गेट पर बैठे हैं। किसी भी वकील को अदालत परिसर में जाने नहीं दिया जा रहा। अदालत में लोग दूर-दराज से तारीख पर आ रहे हैं। वकीलों के अदालत में पेश ना होने से उन्हें अगली तारीख दी जा रही है। इस कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह ने कहा कि पंचकूला के वकील जींद के वकीलों के साथ हैं। डीएसपी गीतिका जाखड़ के व्यवहार की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, राज्य सरकार डीएसपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करके जल्द से जल्द उसे सस्पेंड करे। बताया कि वकीलों की हड़ताल पर आगे का निर्णय शनिवार की बैठक के बाद लिया जाएगा।