फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawrence Bishnoi gang henchman Satbir Gurjar arrested by crime branch

Panchkula News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा सतबीर गुर्जर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang henchman Satbir Gurjar arrested by crime branch
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा सतबीर गुर्जर को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच-26 के इंस्पेक्टर मोहिंद्र ढांडा ने बताया कि आरोपी सतबीर गुर्जर ने पंचकूला में दो आरोपियों से हथियार खरीदा था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने हथियार खरीदकर किस वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा आरोपी से कई और खुलासे हो सकते हैं। आरोपी सतबीर गुर्जर पर पहले भी फिरौती मांगने और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

हथियार समेत दो को किया था गिरफ्तार
11 अप्रैल को क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुररानी में दो आरोपियों को भारी मात्रा में हथियार समेत गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से छह देसी पिस्टल, एक कट्टा , मैगजीन और कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी उत्तर-प्रदेश और मध्य प्रदेश से 20 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर लाते थे, आसपास के क्षेत्र में महंगे रेट पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल (21) हिसार और रविराज (20) जिला हांसी निवासी के रूप में हुई थी। 11 अप्रैल को क्राइम ब्रांच-26 की टीम रायपुररानी क्षेत्र में मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली थी कि दो लोग रायपुररानी क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध असला लेकर घूम रहे हैं। टीम ने दोनों को तुरंत काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed