फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawmakers beaten for not measuring land, case registered

जमीन की पैमाइश नहीं करने पर कानून गो को पीटा, केस दर्ज

Tue, 23 Feb 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lawmakers beaten for not measuring land, case registered
पंचकूला। जमीन की पैमाइश नहीं करने पर कानूनगो की पिटाई कर दी गई। कानूनगो की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हरिओम निवासी बरवाला आदर्श कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी है। उनके अनुसार वे पंचकूला में बतौर फील्ड कानूनगो तैनात है।
विज्ञापन

उनको तहसीलदार के 11 फरवरी को निर्देश मिला था कि जमीन की पैमाइश करनी है। इस पर पटवारी गुरजिंद्र, नंबरदार सुरेंद्र धर्मपाल के साथ वे मौके पर गए। रिकार्ड में खसरा नंबर 494 से 496 मिलिट्री एरिया के पास काश्त एक्वायर पर है। इस पर मिलिटरी का कब्जा है। इसकी जानकारी कानूनगो हरिओम की तरफ से पैमाइश के लिए लिखे लेटर में गुरदीप को दी गई। गुरदीप ने कानूनगो हरिओम से कहा कि जमीन की पैमाइश करवाकर उनकी जमीन मिलिटरी के कब्जे से मुक्त करवाई जाए।
विज्ञापन

इसके लिए उसने 11 फरवरी को लेटर लिखा था। कानूनगो हरिओम ने गुरदीप से कहा कि पहले जमीन को खाली करवाने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। आज विभाग को सूचित नहीं किया गया है। इस बात पर गुरदीप ने कानूनगो हरिओम से हाथापाई शुरू कर दी। हरिओम के पीठ, गाल और सिर पर थप्पड़ और मुक्के मारे। इस पर पुलिस ने कानूनगो की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed