फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Launched: New facilities started in Maharaja Agrasen Charitable Trust, Gyanchand Gupta inaugurated on seventh foundation day, CT scan, mammography, MRI will be done in the center of the trust

शुभारंभ : महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट में शुरू हुईं नई सुविधाएं, ज्ञानचंद गुप्ता ने किया सातवें फाउंडेशन-डे पर उद्घाटन, ट्रस्ट के सेंटर में होगा सीटी स्कैन, मेमोग्राफी, एमआरआई

Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Launched: New facilities started in Maharaja Agrasen Charitable Trust, Gyanchand Gupta inaugurated on seventh foundation day, CT scan, mammography, MRI will be done in the center of the trust
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर-20 पंचकूला में मेमोग्राफी, एमआरआई के साथ ही सीटी स्कैन भी हो सकेगा। यह सुविधा अब यहां सस्ती दरों पर मिलेंगी। ट्रस्ट के सातवें फाउंडेशन-डे के मौके पर इन सुविधाओं की शुरुआत हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने की। इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव जगमोहन गर्ग, वित्त सचिव अशोक जिंदल के साथ ही प्रेस सचिव तरसेम गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर मुनीश कपूर थे। इस मौके पर केंद्र के प्रधान बालकृष्ण बंसल ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव जगमोहन गर्ग ने बताया कि तीन साल पहले हरियाणा सरकार द्वारा करीब तीन हजार गज का प्लाट अलॉट किया था।
विज्ञापन

इसको ट्रस्ट की मैनेजमेंट ने मेहनत के साथ तय समय में मई 2021 को आधुनिक मशीनों को स्थापित कर जनता की सेवा के लिए शुरू किया गया है। यह क्वालीफाइड डॉक्टर्स की टीम की देखरेख में लैब टेस्ट किए जा रहे है। यहा पर करीब चार सौ के लगभग लैब टेस्ट किए जाएंगे। जगमोहन गर्ग ने कहा कि यह सेंटर नार्थ रीजन का का सबसे बड़ा डायग्नोस्टिक सेंटर और आधुनिक मशीनों के साथ शुरू किया गया है। इस केंद्र में साफ सफाई, एसी, लिफ्ट, बड़ी पार्किंग, सिक्योरिटी, हाईजेनिक कैंटीन, व्हील चेयर , हॉल में बैठने की बड़ी जगह के साथ साथ और सुविधाएं भी है। इस मौके पर वित्तसचिव अशोक जिंदल ने कहा कि मरीजों के लिए मार्केट से बहुत कम दामों पर टेस्ट किए जाते हैं। सभी वर्ग के लोगों की पहुंच में है। इस का सबसे बड़ा फायदा पंचकूला, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ और कई सैकड़ों गांवों के मरीजों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता ने ट्रस्ट की सराहना कर कहा कि इतने कम समय मे डायग्नोस्टिक एंड हेल्थकेयर को तैयार कर जनता को समर्पित किया है। सेंटर के सभी ट्रस्टी बधाई के पात्र है और जिन दानी सज्जनों ने सेंटर को योगदान दिया है। गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय मे लोगो को बहुत फायदा होगा। इस मौके पर रामगोपाल गोयल, सज्जन जिंदल, सोमनाथ दीवान, बजरंग लाल सिंगला, नितिन अग्रवाल, अजय गर्ग, जनकराज गर्ग, बालकिशन सिंगला कोयलेवाले, मुकेश गर्ग, सज्जन कुमार बंसल, अमित जिंदल, ओपी गोयल, योगराज बंसल, दीपक बंसल, विकास गोयल, तेजपाल गुप्ता, एसएल गुप्ता, सुमेर चंद गर्ग, बृज लाल गर्ग, संजीव गोयल, महावीर अग्रवाल, राकेश गर्ग, विजय गर्ग, पवन गर्ग और अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed