{"_id":"67c3692bc0d78063b7086bf5","slug":"late-lala-amarnath-aggarwal-under-15-cricket-tournament-starts-from-15-ten-teams-will-compete-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15477-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट 15 से शुरू, दस टीमों में होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट 15 से शुरू, दस टीमों में होंगे मुकाबले
विज्ञापन
पंचकूला। स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के 5वें संस्करण की चोखी ढाणी ट्राॅफी का अनावरण होटल क्लार्क इन अमरावती में शनिवार को मेयर कुलभूषण गोयल ने किया। मेयर ने ट्राॅफी का अनावरण कर हरियाणा खेल कल्याण संघ (पंजीकृत) के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि जो जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और शहर के ग्रामीण, पिछड़े क्षेत्रों के उभरते क्रिकेटरों को एक मंच प्रदान करने में लगे हुए हैं, मैं उन आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। क्योंकि वे पिछले 17 साल से बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय स्तर और ट्राईसिटी में लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट को नियमित रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। यह टूर्नामेंट 15 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक ट्राइसिटी के चार क्रिकेट मैदानों में खेला जाएगा।
संघ के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में ट्राईसिटी और उत्तर भारत की कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह मुकाबले ट्राईसिटी के चार क्रिकेट मैदान में बाबा बालक नाथ क्रिकेट मैदान कैंबवाला, चंडीगढ़, जेपीएसए क्रिकेट ग्राउंड डेराबस्सी और चैंप्स क्रिकेट अकादमी पीरमुछल्ला में और फाइनल 8 अप्रैल को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेला जाएगा। सभी मैच 30 ओवर के होंगे और हर टीम 4 लीग मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट को लगातार आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जूनियर क्रिकेटरों को तैयार करना और उन्हें अपने कौशल को निखारने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों, पिछड़े समाज की युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना है। इस माैके पर चंडीगढ़ के पूर्व मेयर मनोज सोनकर, अंजू गोयल, कैप्टन सुशील कपूर, हरियाणा खेल कल्याण संघ के महासचिव अमरजीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, उपाध्यक्ष अश्विनी कुनार, संयुक्त सचिव विवेक जांगड़ा, प्रेस सचिव विजय कुमार, दलजीत सिंह, विनोद कुमार, विक्रम गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।