{"_id":"68570afc0d1ff14f53030013","slug":"last-date-for-iti-admission-extended-till-27-june-panchkula-news-c-87-1-pan1007-123882-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईटीआई दाखिले की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईटीआई दाखिले की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ी
विज्ञापन
रायपुररानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायपुररानी, बरवाला और कनौली में सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश पुरी ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित थी। अब कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने इसे बढ़ाकर 27 जून कर दिया है। जिन इच्छुक विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दाखिले एनसीवीटी और एससीवीटी व्यवसायों की विभिन्न ट्रेडों में होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसमें उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों की स्कैन कॉपियां अपलोड करनी होंगी। सुविधा के लिए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थी मार्गदर्शन प्राप्त कर फॉर्म भर सकते हैं। खास बात यह है कि छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क माफ रखा गया है। प्रधानाचार्य दिनेश पुरी ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को विभागीय पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए सूचना दी जाएगी। वहीं, वर्ग अनुदेशक प्रोमिला शर्मा, सीमा शर्मा, परवीन कुमारी, सीमा सैनी, महेंद्र सिंह, गौरव कुमार, बृजपाल, संदीप कटारिया और मनिंदर सिंह ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।