फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Laptop Stolen After Car Window Smashed in Hospital Parking Lot

Panchkula News: अस्पताल पार्किंग में कार का शीशा तोड़ लैपटॉप चोरी

Thu, 28 May 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Laptop Stolen After Car Window Smashed in Hospital Parking Lot
माता को देखने अस्पताल गया था युवक, लौटने पर टूटी मिली कार की खिड़की और गायब मिला बैग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी माता को देखने अस्पताल आए थे। उन्होंने अपनी कार अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की और गाड़ी लॉक कर अंदर चले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने कार में रखा लैपटॉप बैग अगली सीट से हटाकर पिछली सीट पर रख दिया था। करीब एक घंटे बाद लौटने पर कार की पिछली खिड़की टूटी हुई मिली। जांच करने पर एचपी कंपनी का लैपटॉप, बैग और जरूरी दस्तावेज गायब मिले। पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed