फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Laptop, speakers and silver rings stolen from the youth's room

Panchkula News: युवक के कमरे से लैपटॉप, स्पीकर और चांदी की अंगूठियां चोरी

Thu, 29 May 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Laptop, speakers and silver rings stolen from the youth's room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। सेक्टर-7 स्थित एक घर में तीन युवकों ने चोरी को अंजाम दिया। तीनों मकान में घुसकर लैपटॉप, स्पीकर और चांदी की अंगूठियां चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित गौरव यादव ने तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित गौरव यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट वह बाइक राइड पर निकले थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन अज्ञात युवक लगभग 7 बजकर 25 मिनट पर मकान में घुस गए। कुछ ही देर बाद कमरे से कंपनी की ओर से दिया गया लैपटॉप लेकर निकलते दिखाई दिए। दोपहर साढ़े चार बजे घर लौटा तो लैपटॉप के साथ-साथ ब्लूटुथ स्पीकर और दो चांदी की अंगूठियां भी गायब मिलीं। घटना के समय केयरटेकर विनय भी मौजूद थे, लेकिन उनका कहना है कि घटना के समय वह अपने कमरे में सो रहे थे। थाना सेक्टर-7 में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed