फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Landslide and flood wreak havoc in Morni, demand for relief

Panchkula News: मोरनी में भूस्खलन व बाढ़ से तबाही, राहत की मांग

Mon, 22 Sep 2025 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Landslide and flood wreak havoc in Morni, demand for relief
मोरनी। शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता विजय बंसल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजकर मोरनी के अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई और भविष्य में आपदाओं की रोकथाम के लिए विशेष बजट की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस बार की बारिशों में दर्जनों मकान, सड़कें, पुल और ढांचागत संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। शेर गुजरा, पलासरा, समलौठा और बडियाल में जमीन धंसने की घटनाएं हुईं, जो भविष्य में बड़ी आपदा का संकेत हैं।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि रिटेनिंग वॉल बनाने, मजबूत ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने और संवेदनशील स्थानों पर डंगे लगाने जैसी ठोस तैयारियों की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से पंजाब यूनिवर्सिटी और मेरठ आईआईटी के भू-विशेषज्ञों से जांच करवाने, प्रभावितों को उचित मुआवजा देने और सड़क, पुल, बिजली व पानी की मरम्मत के लिए विशेष पैकेज जारी करने की मांग की। विजय बंसल ने चेताया कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में गंभीर त्रासदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed