फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   land sliding on kalka-shimla rail track

कालका-शिमला ट्रेक पर गिरा मलबा, थमे टॉय ट्रेनों के पहिए

Thu, 18 Jul 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
land sliding on kalka-shimla rail track
विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका के खेड़ा सीताराम के नजदीक लैड स्लाइड होने के कारण शिमला से कालका की ओर आ रही डाउन मिस्क ट्रेन के पहिए कालका रेलवे स्टेशन से पहले ही बीच ट्रैक पर थम गए। सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन की ओर से तुरंत ट्रैक से मलबा हटवाने का कार्य शुरू करवाया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा दो अर्थमूविंग मशीनों को ट्रैक साफ करने के काम पर लगाया गया। वहीं देर शाम तक खबर लिखे जाने तक रेलवे ट्रैक पर मलबा हटाने का काम जारी था तथा ट्रेन भी घटनास्थल के नजदीक ही रुकी हुई थी। बता दें कि ट्रेन का कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय 3 बजे का था जो कि ट्रैक बाधित होने के कारण समय पर रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

पहाड़ी पर स्थित मकानों पर मंडरा रहा खतरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई बरसात के कारण खेड़ा सीताराम के समीप ट्रैक साथ लगती पहाड़ी का मलबा अचानक ट्रैक पर आ गिरा, जिसके चलते कालका-शिमला ट्रैक बाधित हो गया। वहीं, लैंड स्लाइडिंग के चलते पहाड़ी पर स्थित मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। घरों में रहने वाले लोगों की सांसे अटकी हुई हैं। लोगों को अपने मकान गिरने का डर सता रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मकानों की सुरक्षा का इंतजाम करवाया जाए। ट्रैक बाधित होने के कारण सैलानी ट्रेन से उतरकर ऑटो, बस आदि से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक की सफाई के लिए ट्रेन को परवाणू की ओर खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन

बड़ा हादसा होने से टला
गनीमत रही कि लैंड स्लाइड की यह घटना ट्रेन के उस स्थान से निकलने से कुछ समय पहले हो गई। स्थानीय निवासी अमरजीत ने बताया कि लगभग 2:30 बजे उन्हें बाहर तेज आवाज सुनाई दी जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो पहाड़ी का मलबा ट्रैक पर गिरा हुआ था। रेलवे सूत्रों के अनुसार लगभग 10 मिनट बाद डाऊन मिक्स ट्रेन उक्त स्थान पर पहुंची। यदि मलबा ट्रेन पर गिरता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को रोका गया
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक बाधित होने के चलते हिमालयन क्वीन ट्रेन संख्या 52456 को टकसाल, शिमला-कालका पैसेंजर 52458 को धर्मपुर में रोक दिया गया। उक्त ट्रेनों के यात्रियों को सड़क मार्ग से रवाना कर दिया गया। वहीं, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 52452 तथा शिमला कालका एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 52454 को शिमला से कैंसिल कर दिया गया।

कालका- शिमला रेल ट्र्रेक से मलबा हटाने का कार्य करती जेसीबी व ट्रेक पर गिरा हुआ मलबा।

कालका- शिमला रेल ट्र्रेक से मलबा हटाने का कार्य करती जेसीबी व ट्रेक पर गिरा हुआ मलबा।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed