{"_id":"649de29008fca4a100093764","slug":"land-pooling-scheme-youth-will-get-plot-between-raipurrani-morni-regional-products-will-get-national-international-recognition-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-1704-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंड पूलिंग स्कीम : रायपुररानी-मोरनी में युवाओं को मिलेगा प्लॉट, क्षेत्रीय उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंड पूलिंग स्कीम : रायपुररानी-मोरनी में युवाओं को मिलेगा प्लॉट, क्षेत्रीय उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। प्रदेश सरकार ने युवाओं को प्रोत्साहित करने क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान देने की योजना तैयार की है। पदमा स्कीम की लैंड पूलिंग नीति के तहत युवाओं को रोजगार देने के लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन सस्ते दरों पर प्लॉट देगा। इसके लिए रायपुररानी से मोरनी के बीच तीन जगह चिन्हित किए जाएंगे। इसकी कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। उद्योग स्थापित करने के लिए 400 से 500 एकड़ जगह मिलते ही विभाग प्रस्ताव बनाकर सरकार से मंजूरी के लिए भेजेगा। मार्च 2024 तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
युवाओं को मिलेगा प्लॉट
सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए टू एक्सल रेट डेवलपमेंट फॉर एमएसएमई एडवांस्मेंट (पदमा) स्कीम के तहत युवाओं को रोजगार के लिए कम दरों पर 450 से 4000 स्क्वायर मीटर तक के प्लॉट मुहैया करवाए जाएंगे। लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्लॉट के साथ-साथ बिजली, पानी, सड़क, बैंक, काॅमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। ब्लॉक स्तर पर विभाग ने कुछ जगहों का दौरा किया है। इसको लेकर बैठक भी हुई है, लेकिन अभी जगह फाइनल नहीं हो पाया है।
उत्पादों को चिन्हित किया
प्रदेश सरकार ने ब्लाक स्तर पर ऐसे उत्पाद चिन्हित किए हैं, जो इलाके की पहचान हैं। उनको निर्यात किया जा सकता है। ऐसे उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। जिले के गांवों में हुनरमंद लोगों द्वारा ऐसे गुणवत्तापरक उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कीमत मिल सकती है। कई बार जानकारी के अभाव में मजबूरी में कम दामों पर उत्पादों को बेचना पड़ता है।
विज्ञापन
पदमा स्कीम के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को रोजगार देने के लिए रायपुररानी और मोरनी में 400 से 500 एकड़ में उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। जगह चिह्नित होते ही मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद युवाओं को लैंड पूलिंग स्कीम के तहत सस्ते दरों पर जगह मुहैया करवाई जाएगी। - संजय फोगाट, स्टेट मैनेजर, एचएसआईआईडीसी।